चीन में बाढ़, मृतकों की संख्या 136 हुई
बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। चीन के दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 136 हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि नौ सूबों के 86 लोग लापता हैं और 2,80,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मूसलाधार बारिश जून के मध्य में शुरू हुई और इसकी वजह से 2.1 अरब डॉलर का वित्तीय नुकसान हो चुका है।
मुख्यालय ने नुकसान कम करने के लिए स्थानीय प्रशासन से बाढ़ राहत उपायों में तेजी लाने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications