पाक की ओर से गोलीबारी में 2 नागरिक मारे गए (लीड-1)
नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान की ओर से सुबह सात से आठ बजे के बीच गोलीबारी की गई। इसमें दो नागरिक मारे गए और दो जवान घायल हो गए।"
अधिकारी ने कहा, "यह संघर्षविराम का उल्लंघन लगता है लेकिन हो सकता है कि घुसपैठियों ने भी ऐसा किया हो।"
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के इस्लामाबाद दौरे से ठीक कुछ दिन पहले पाकिस्तान की ओर से यह गोलीबारी हुई। वह 26 जून को दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं।
यदि यह साबित हो जाता है कि गोलीबारी पाक सेना की ओर से हुई तो है यह भारत और पाकिस्तान के बीच नवम्बर, 2003 में हुए संघर्षविराम का गत एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार उल्लंघन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications