सोमवार से होगा दिल्ली से गुड़गांव का सफर सुहाना
दिल्ली से हुडा सिटी सेंटर तक 14.47 किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के लिए यात्रियों को महज 27 मिनट लगेंगे।
दिल्ली के कुतुबमीनार से हुडा सिटी सेंटर रेलखंड को औपचारिक उद्घाटन के बिना ही सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने कहा, "इसका औपचारिक उद्घाटन जुलाई में शुरू होने वाले कुतुबमीनार-केंद्रीय सचिवालय कॉरीडोर के साथ ही किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि प्रारंभ में इस रेलखंड पर सात बजे से 11 बजे के बीच पांच ट्रेंने चलाई जाएंगी। दो ट्रेनों के बीच अधिकतम 12 मिनट का अंतराल रखा जाएगा। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक ट्रेन अलग से रखी जाएगी।
इस रेलखंड पर न्यूनतम किराया आठ रुपये तथा अधिकतम किराया 30 रुपये होगा।
एक अधिकारी ने बताया, "इस सेवा के शुरू होने के बाद वर्ष 2011 तक प्रतिदिन 1.6 लाख यात्रियों के सफर करने की संभावना है।"
कुतुबमीनार-हुडा सिटी सेंटर रेलखंड पर कुल 10 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। कुतुबमीनार, छतरपुर, सुल्तानपुर, घिटोरनी, अर्जनगढ़, गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक और हुडा सिटी सेंटर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications