अफगानिस्तान में 14 आतंकवादियों का आत्मसमर्पण
काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के 14 आतंकवादी सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर सरकार द्वारा शुरू की गई शांति प्रक्रिया में शामिल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने बताया, "मुल्लाह ताजा गुल के अंतर्गत आने वाले तालिबान के 14 आतंकवादी शनिवार को अपने हथियार डालकर शांति प्रक्रिया में शामिल हो गए।"
निदेशालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये आतंकवादी सिंधबाद जिले में सक्रिय थे।
खबरों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने वाला यह दूसरा आतंकवादी समूह है। हेरात प्रांत में ही 30 आतंकवादियों के एक अन्य समूह ने भी आतंकवादी गतिविधियां छोड़कर शांति प्रक्रिया में शामिल होने का फैसला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications