ज्ञानेश्वरी ट्रेन हादसे में पांचवीं गिरफ्तारी (लीड-1)

रांची/कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के मामले में नक्सलियों से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में यह पांचवी गिरफ्तारी है। इस हादसे में 148 लोगों की मौत हो गई थी।

पूर्वी सिंहभूम जिले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि बापी महतो नाम के इस शख्स को जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र के एक अतिथि गृह से पकड़ा गया।

कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में उसकी मौजूदगी का सुराग लगने के बाद झारखण्ड और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त अभियान में उसे हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे महतो को दबोचने के लिए उसके मोबाइल फोन पर होने वाली कॉल्स पर नजर रखे हुए थे। उसके बारे में सुराग देने वाले के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी।

पिछले माह की 28 तारीख को हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सरडीहा और खेमासुली स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई तभी दूसरी पटरी पर आ रही मालगाड़ी ने उसके डिब्बों को रौंद दिया था।

पहले इस मामले की जांच राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने की दी। बाद में 10 जून को इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "महतो को हमारे पुलिस बल ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+