नक्सलियों ने झारखण्ड में 2 की हत्या की
पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रतिबंधित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्यों ने शनिवार देर रात जियान गांव पर हमला बोलते हुए बोस्को सिंह और होपन मार्डी पर गोलियां चलाई। इस घटना में सिंह की मौत हो गई जबकि मार्डी घायल हो गया।
इसके बाद नक्सली एक दूसरे गांव बाकराकोचा गए जहां उन्होंने लखीराम मार्डी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मौके पर नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में मारे गए लोगों को पुलिस का मुखबिर करार दिया गया है। पुलिस की सहायता करने वाले किसी भी व्यक्ति को ऐसे ही परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।
सुरक्षा बलों ने पूर्वी सिंहभूम और चाइबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications