3 औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन रद्द
ये प्लॉट राजधानी के बवाना और नरेला क्षेत्रों में स्थित हैं। इन्हें दिल्ली सरकार की स्थानांतरण योजना के तहत आवंटित किया गया था। इस योजना का उद्देश्य रिहायशी और आवासीय क्षेत्रों से उद्योगों को हटाकर दूसरे जगहों पर बसाना था। सरकार ने औद्योगिक प्लॉटों का दुरुपयोग करने वाली नौ अन्य इकाइयों को भी नोटिस जारी किया है।
सरकार का जोर इस चीज पर है कि औद्योगिक प्लॉटों का उपयोग उसके उद्देश्य के अनुरूप हो और आवासीय इलाकों से औद्योगिक इकाइयों को हटाकर वहां के जीवन के स्तर में सुधार लाया जाए। सरकार आवंटित प्लॉटों में औद्योगिक इकाइयों को शीघ्र स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
डीएसआईआईडीसी के मुताबिक इस संदर्भ में सरकार ने वर्ष 2005 में प्लॉट हासिल कर चुकी इकाइयों से एक साल के भीतर औद्योगिक क्षेत्र से संचालन शुरू करने को कहा था। उद्यमियों की मांग पर इस अवधि को बढ़ाया जाता रहा है।
अंतत: अप्रैल 2010 में मंत्रिमंडल ने आठ हजार इकाइयों को संयंत्र के निर्माण और संचालन शुरू करने के लिए छह माह का समय दिया था।
सरकारी आदेश के मुताबिक डीएसआईआईडीसी ने 31 अक्टूबर 2010 तक स्थानांतरित होने वाली इकाइयों की सूची बनाई थी। इसके लिए बिल्डिंग प्लान और ऋण की मंजूरी के नियमों को आसान बनाया गया। डीएसआईआईडीसी ने दिल्ली नगर निगम सभी उद्यमियों के बिल्डिंग प्लान को मंजूरी देने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications