बांग्लादेश में रेडियो-टीवी को 'शुद्ध' बांग्ला पर जोर
सूचना मंत्री अब्दुल कलाम आजाद ने शनिवार को संसद को बताया कि सभी निजी रेडियो और टेलीविजन चैनलों को सलाह दी गई है कि वे बांग्ला का उपयुक्त इस्तेमाल सुनिश्चित करें।
स्थानीय अखबार 'द डेली स्टार' में सूचना मंत्री के हवाले से छपी रिपोर्ट में कहा गया है, "कुछ निजी रेडियो स्टेशन बांग्ला और अन्य भाषाओं का प्रयोग कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें शुद्ध बांग्ला का इस्तेमाल करने को कहा है।"
गौरतलब है कि बांग्लादेश में इस समय 15 रेडियो स्टेशन और टेलीविजन चैनल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications