श्रीनगर में हिंसा, 1 की मौत (लीड-2)

श्रीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक चौकी पर हमला करने वाली भीड़ पर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद शहर में तनाव फैल गया। भीड़ पहले हुई झड़पों में एक अन्य युवक की मौत का विरोध कर रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि क्रुद्ध युवकों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया। पुलिस को विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

सैंकड़ों लोगों ने रविवार को पुलिस गोलीबारी में मारे गए 26 वर्षीय जावेद अहमद मल्ला के शव के साथ जुलूस निकाला। रविवार सुबह भीड़ द्वारा श्रीनगर के नूरबाग में सीआरपीएफ की चौकी पर हमला किए जाने के दौरान मल्ला की मौत हो गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा, "हिंसक प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।"

पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के दौरान घायल हुए 26 युवक मुहम्मद रफीक बांगरू के शनिवार को दम तोड़ देने के बाद उसके रविवार को उसकी शव यात्रा के दौरान भीड़ ने सीआरपीएफ की चौकी पर हमला कर दिया। इस भीड़ पर सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मल्ला की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

बांगरू के रिश्तेदारों का आरोप है कि वह गत 12 जून को साफा कदल में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से घायल हो गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने भीड़ पर गोलीबारी के फैसले का बचाव करते हुए कहा, "सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।"

गोलीबारी में घायल दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।

मल्ला की मौत की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और रैनावाड़ी, मैसूमा, नौशेरा और गोजवारा क्षेत्रों में पथराव होने की खबर है। प्रशासन ने पुराने शहर के इलाकों में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया कर दिया है और साफा कदल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+