मकान ढहने से 5 की मौत
वादवानी पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी मसूद खान ने बताया कि यह हादसा यहां से 45 किलोमीटर दूर तीगांव में तड़के 5.30 बजे हुआ।
खान ने कहा, "मकान पुराना था और उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से मकान गिर गया।"
मृतकों की पहचान रावसाहेब शिंदे (80), नंदकिशोर (30), मीना (28), दिशा (6) और संभाजी (2) के रूप में की गई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
खान ने कहा कि स्थानीय लोगों ने मलबे से शवों को बाहर निकाला। इस इलाके में होने वाली इस तरह की यह दूसरी दुर्घटना है।
गौरतलब है कि राज्य में मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश की वजह से पिछले 10 दिनों के दौरान हुए हादसों में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications