पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 2 नागरिक मारे गए
श्रीनगर/नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से रविवार सुबह भारत की सीमा में गोलीबारी किए जाने की खबर है। इस गोलीबारी में दो नागरिकों की जहां मौत हो गई है वहीं दो जवान घायल भी हुए हैं।
पाकिस्तान पिछले कई महीनों से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण रविवार की सुबह देखने को मिला। एक अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान की ओर से सुबह सात से आठ बजे के बीच गोलीबारी की गई। इसमें दो नागरिक मारे गए हैं और दो जवान घायल हुए हैं।"
अधिकारी ने कहा, "यह संघर्षविराम का उल्लंघन लगता है लेकिन हो सकता है कि घुसपैठियों ने भी ऐसा किया हो।" यही नहीं अधिकारियों के मुताबिक कई बार पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादियों को घुसपैठ के दौरान कवरिंग फायर देने के लिए भी गोलीबारी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications