पाकिस्तान में ग्रेनेड हमले में 8 सुरक्षाकर्मी घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 20 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्वे टा शहर में रविवार को ग्रेनेड हमले में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
'जियो टीवी' ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि मोटरसाइकिल पर सवार आतंकवादियों ने क्वे टा के सरियाब रोड पर सुरक्षा बलों के वाहन के समीप ग्रेनेड फेंका। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रेनेड हमले में बाद भड़की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर लाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस बीच, प्रशासन ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications