अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों पर हमला
कुंदूज, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैनिकों को निशाना बनाकर रविवार सुबह तालिबान के आतंकवादियों ने सड़क किनारे विस्फोट कर दिया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गठबंधन सेना के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल वेबर ने कहा, "कुंदूज शहर के बाहरी इलाके में जर्मन सैनिकों के वाहनों के पास बम विस्फोट किया गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन सैनिकों के वाहनों को नुकसान पहुंचा है।"
पिछले दो दिनों में नाटो सेनाओं पर किया गया यह दूसरा हमला था। इससे पूर्व बदकशां प्रांत के वारदोक जिले में सैनिकों को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए विस्फोट में तीन जर्मन सैनिक घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं के अंतर्गत 4,000 जर्मन सैनिकों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications