पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 2 की हत्या की
पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने शुक्रवार की रात दो लोगों का अपहरण कर लिया था। उनके शवों के पास से नक्सली पर्चे पाए गए, जिसमें दोनों के पुलिस के मुखबिर होने की बात लिखी गई थी।
पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हसन ने कहा, "हमें दो शव बरामद हुए हैं। मौके से हमें नक्सली साहित्य पर्चे मिले हैं।"
पश्चिम बंगाल के तीन पश्चिमी जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications