भोपाल गैस त्रासदी पर राजनीति गर्मायी, भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि भाजपा गैस त्रासदी को लेकर संसद में प्रस्ताव लाएगी साथ ही मांग करेगी कि 1989 में हुए समझौते को रद्द कर नया समझौता किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि 1989 में यूनियन कार्बाइड से हुए समझौते के समय ही तय हो गया था कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने वाला। ज्ञात हो कि 1989 में भारत सरकार और यूनियन कार्बाइड के बीच अदालत से बाहर करार हुआ था, जिसमें यूनियन कार्बाइड ने 47 करोड़ डॉलर की मुआवजा राशि देना स्वीकार किया थी।
उन्होंने कहा कि गैस पीड़ितों को न्याय और सम्मानजनक जीवन का अवसर दिलाने के साथ-साथ आरोपियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश करेगी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार वारेन एंडरसन को गिरफ्तार करने के कुछ ही देर बाद रिहा कर दिया गया। आरोपी के देश से भागने के लिए दोनों तत्कालीन नेता दोषी हैं।













Click it and Unblock the Notifications