उप्र में पारा गिरा, उमस से राहत नहीं
लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है लेकिन उमस ने अभी भी लोगों को बेहाल कर रखा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा झ्झांसी का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, कानपुर का 40.2 डिग्री, इलाहाबाद का 39.3 डिग्री, वाराणसी का 39.0 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों खासकर पूर्वाचल में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार व्यक्त किये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications