'मिशन लादेन' पर निकले व्यक्ति से पूछताछ करेगा अमेरिका
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता रिचर्ड स्नेल्सायर ने गुरुवार को कहा कि 52 वर्षीय गैरी ब्रूक्स फॉकनर से पूछताछ के लिए आवेदन दे दिया गया है।
फॉकनर को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक पिस्तौल, कुछ अन्य यंत्र और धार्मिक साहित्य बरामद किया गया था। वह एक कामगार है।
पुलिस का कहा है कि फॉकनर को अफगानिस्तान के नूरिस्तान में घुसने की कोशिश करते गिरफ्तार किया गया था। 9/11 के हमले में उसे व्यक्तिगत तौर पर बहुत नुकसान हुआ था और इसी का बदला लेने के लिए लादेन को मारने के लिए निकला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications