सड़क दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत
मृतकों की पहचान जसविंदर सिंह, रवि कुमार और हरजीत सिंह के रूप में हुई। सुखदेव सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच अधिकारी अतुल सोनी ने कहा, "पंजाब के संगरूर शहर के निवासी जसविंदर और रवि भाई गुरदास इंजीनियरिंग कालेज के छात्र थे। सुखदेव भी इसी संस्थान का छात्र है। जबकि हरजीत करनाल का रहने वाला था और पंजाब के एक अन्य इंजीनियरिंग कालेज का छात्र था।"
सोनी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कैब चालक मौके से फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications