राज्यसभा की 18 सीटों के लिए मतदान जारी

rajya sabha200.jpg
नई दिल्ली। पांच राज्यों में राज्यसभा की 18 सीटों के लिए गुरुवार सुबह नौ बजे से मतदान जारी है। इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम जेठमलानी और पूर्व अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू तथा उद्योगपति विजय माल्या सहित अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

राजस्थान में राम जेठमलानी को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने अपने ही पार्टीजन की नाराजगी मोल ली है। जेठमलानी ने संसद पर हमलों के दोषी अफजल गुरू की पैरवी की थी। पार्टी ने अपने विधायकों को एक होटल में रखा है ताकि उनका पार्टी उम्मीदवार के हक में वोट देने का इरादा बदले नहीं। मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के, राजस्थान में मतदान से अनुपस्थित रहने के फैसले से भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत के अवसर बढ़ गए हैं। अब उन्हें जीतने के लिए 41 की बजाय 40 वोट की दरकार है।

कर्नाटक में चार सीटों के लिए मतदान होना है। इनमें विजय माल्या की जीत निश्चित मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा की समर्थन हासिल है। पार्टी शुरू में उन्हें समर्थन देने को लेकर एकमत नहीं थी, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी को जद का समर्थन भी हासिल था।

राज्य भाजपा इकाई प्रमुख के एस एस्वरप्पा ने बेंगलूर में कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुरूप राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को हराने की ठानी है। इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी माल्या की मदद करेगी, ताकि वह दूसरी बार राज्यसभा की तरफ कदम बढ़ा सकें। माल्या को जीतने के लिए 45 प्रथम पसंद वोट चाहिए।

कुल 56 स्थानों में से 38 पर निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए। इनमें केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, गांधी परिवार के वफादार सतीश शर्मा, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्र और केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री जयराम रमेश शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+