पाक सैनिकों को तालिबान ने 'बंधक' बनाया
अफ़ग़ानिस्तान
के तालिबान का कहना है कि उसने एक सीमा चौकी पर हमला कर अनेक पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया है. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस बात की पुष्टि की है कि कुछ सैनिक लापता हैं. तालिबान का कहना है कि उन्होंने सोमवार को मोहम्मद नामक क़बायली इलाक़े में धावा बोलकर 40 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया. id="toptextpromo">अफ़ग़ानिस्तान
के अधिकारियों का कहना है कि आठ सैनिकों को जलालाबाद स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के हवाले कर दिया गया है लेकिन पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है. बीबीसी संवाददाता इलियास ख़ान का कहना है कि सीमा स्थित चौकियों पर तालिबान के हमले आम तौर पर होते रहते हैं लेकिन अफ़ग़ानिस्तान के चरमपंथियों का पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाना नई बात है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तालिबान
के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि उसने सीमा के दोनों ओर पाकिस्तानी सैनिकों को रखा है. प्रवक्ता का कहना था कि 30 सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान में और 10 को पाकिस्तान में रखा गया है. तालिबान का कहना था कि उन्होंने चौकी पर धावा बोलकर सैनिकों को पकड़ा था. मोहम्मद इलाक़े के स्थानीय अधिकारियों ने बीबीसी से इस बात की पुष्टि की कि लगभग 40 सैनिक लापता हैं. हालांकि पाकिस्तान सेना का कहना है कि कुछ सैनिक लापता हैं लेकिन उनकी संख्या का पता नहीं है.











Click it and Unblock the Notifications