मॉडल का टॉप खिसकने पर हंगामा
इंदौर के एबी रोड स्थित सी-21 मॉल में पिछले दिनों फैशन शो का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान युवक-युवती नाच रहे थे, तभी एक युवती का टॉप खिसक गया। जागो हिंद संगठन ने इसे अश्लीलता का प्रदर्शन मानते हुए गुरुवार को मॉल के सामने हंगामा किया। संगठन की मांग थी कि मॉल मालिक और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
पुलिस ने हंगामा कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन जब हालात काबू में नहीं हुआ तो उसने लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications