भूस्खलन, छात्र आंदोलन से पूर्वोत्तर में रेल सेवाएं बाधित
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के.मिश्रा ने संवाददाताओं को गुरुवार को बताया, "मूसलाधार बारिश की वजह से असम के उत्तरी कछार पर्वतीय जिले के पांच स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण रेल सेवाएं मंगलवार से बाधित हैं।"
रेलवे अधिकारी और इंजीनियर असम के जटिंगा, लोंगरांगजाओ, माहुर, वादरिंगदिसा और दाओतुहाजा में मलबा हटवाने में जुटे हैं।
इस बीच इंडीजीनियस स्टूडेंट्स फोरम की ओर से किए गए 72 घंटे के रेल रोको आंदोलन के आह्वान से गुरुवार को रेल यातायात प्रभावित हुआ।
मिश्रा ने कहा, "तोड़फोड़ की आशंका की वजह से हमने तीन दिन तक इस क्षेत्र में रेल सेवाएं रोक दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications