शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 154 अंक उछला (राउंडअप)

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.65 अंक बढ़कर 17490.52 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5233.65 पर खुला।

सेंसेक्स ने 17647.42 के उच्च और 17394.90 के निम्न स्तर तक कारोबार किया, जबकि निफ्टी ने 5285.55 के ऊपरी और 5206.55 के निचते स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में शामिल एल एंड टी में 3.30 फीसदी, टाटा मोटर्स में 2.80 फीसदी, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 2.60 फीसदी, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 2.30 फीसदी और जिंदल स्टील में 2.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

हीरो होंडा में 1.26 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.08 फीसदी, टाटा स्टील में 0.68 फीसदी और एसबीआई में 0.67 फीसदी की गिरावट आई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 28.32 अंक यानी 0.41 फीसदी बढ़कर 7011.20 पर और स्मॉलकैप 51.13 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 8890.87 पर बंद हुआ।

बीएसई में 12 सेक्टरों में तेजी जबकि एक में गिरावट का रुख था। पूंजीगत वस्तु (सीजी) सेक्टर में 1.78 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (सीडी) सेक्टर में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस सेक्टर में 1.33 फीसदी की वृद्धि आई।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1502 कंपनियों के शेयर मूल्यों में बढ़त जबकि 1310 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 139 कंपनियों के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+