रूसी अंतरिक्ष यान रवाना
मास्को/बैकोनूर, 16 जून (आईएएनएस)। रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज टीएमए-19 चालक दल के तीन सदस्यों के साथ कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष स्टेशन से छह महीने के मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) रवाना हो गया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यान ने देर रात 1.35 बजे उड़ान भरी।
यान के चालक दल में रूसी अंतरिक्ष यात्री फयोदोर यूरचिहिन और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री डगलस व्हीलॉक और शानॉन वॉकर शामिल हैं।
यह यान शुक्रवार को आईएसएस पहुंच जाएगा। आईएसएस में तीन अंतरिक्ष यात्री, रूस के अलैक्सांद्र स्कवोर्तसोव और मिखाइल कोर्नियेंको तथा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी क्लॉडवेल डॉसन से पहले से मौजूद हैं।
अंतरिक्ष यान को सही तरीके से आईएसएस से जुड़ने का अवसर देने के लिए गत आठ जून को आईएसएस की कक्षा को 2.5 किलोमीटर बढ़ाया गया है।
टीएमए-19 मिशन, वर्ष 1967 में कार्यक्रम शुरू होने के बाद सोयूज अंतरिक्ष यान की 106वीं उड़ान है।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications