कराची में हत्या मामले में 24 गिरफ्तार

एक निजी समाचार चैनल के अनुसार पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मंगलवार को ओरंगी, बलदिया, उत्तरी कराची, उत्तरी नजमीबाद और अन्य इलाकों में छापे मारे।

गिरफ्तार किए गए सदस्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिपा-ए-साहबा, जैश-ए-मोहम्मद और इस्लामिक छात्र संघों से जुड़े हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार चार लोगों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

इस बीच, मंगलवार रात एक पुलिाकर्मी सहित कम से कम पांच लोगों की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

कराची के सेक्टर 5-सी में मारीपुर बस अड्डे पर अज्ञात लोगों ने जावेद पठान नाम के व्यक्ति के ऊपर अधांधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। इसकी चपेट में एक पुलिसकर्मी भी आ गया। कहा जा रहा है कि पठान 15 से अधिक मामलों में पुलिस की वांछितों की सूची में शामिल था।

धार्मिक समूह से जुड़े एक युवक की गार्डेन इलाके में हत्या कर दी गई, जबकि पड़ोस के डालमिया नगर में एक अन्य युवक की हत्या कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+