उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मियों की मौत

हादसा जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही पुलिसकर्मियों से भरी जीप को टक्कर मार दी। जिले के पुलिस उपाधीक्षक वी.के.त्यागी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "पुलिसकर्मी तिलहर थाने में तैनात थे और जीप में सवार होकर गश्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हादसे में एक उप-निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों के अलावा चालक की भी मौत हो गई। जीप में कुल पांच लोग सवार थे। त्यागी ने कहा कि हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications