गैस त्रासदी पर तत्काल बैठक करे मंत्री समूह : प्रधानमंत्री (लीड-1)
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम की अध्यक्षता में भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित सभी मुद्दों पर गौर करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह को निर्देश दिया है कि इसकी बैठक तुरंत बुलाई जाए जिसमें अभी हाल में अदालती निर्णय से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया जाए, इस मुद्दे से संबंधित सभी बिन्दुओं का आकलन और उपाय किए जाएं और 10 दिनों के अंदर मंत्रिमंडल को रिपोर्ट सौंप दी जाए।"
गौरतलब है कि गत सात जून को इस त्रासदी पर भोपाल की एक अदालत का फैसला आया था। इस मामले में सात दोषियों को दो-दो वर्षो की सजा और आर्थिक दंड लगाया गया था। दोषियों को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। अदालत के इस फैसले से देश भर में रोष व्याप्त है।
गैस त्रासदी पर जुड़े सभी मसलों पर गौर करने के लिए हाल ही में चिदंबरम की अगुवाई में मंत्री समूह का पुनर्गठन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, वीरप्पा मोइली, एस. जयपाल रेड्डी, कमल नाथ, शैलेजा, एम.के.अलागिरी, पृथ्वीराज चव्हाण और जयराम रमेश शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications