पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत कबायली क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हमले में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए और छह घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी वायुसेना ने ओरकजई एजेंसी क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की। हमले में आतंकवादियों के दो ठिकाने नेस्तनाबूद हो गए।
पाकिस्तानी सेना ने ओरकजई और कुर्रम एजेंसी क्षेत्रों में गत मार्च से अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications