गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया
पुलिस के अनुसार घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के चकसराय गांव की है जहां धर्मेद्र कुमार (32) ने आज तड़के कथित तौर पर दहेज के लिए अपनी पत्नी ममता (30) को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया।
कोतवाली देहात थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार ने रविवार को संवाददाओं को बताया कि गंभीर रूप से झुलसी ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दहेज के लिए उसकी जान ले ली। आए दिन वह दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया करता था।
कुमार ने कहा कि महिला के मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पति फरार है जिसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications