हुसैन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे शाजी
शाजी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें 94 वर्षीय प्रसिद्ध चित्रकार पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने को कहा गया है और वह इसके लिए तैयार हैं।
शाजी ने बताया, "डाक्यूमेंट्री पर काम अक्टूबर में शुरू होगा और उसे अगले वर्ष जारी किया जाएगा। हम जल्द ही हुसैन से मिलने जा रहे हैं। इस बारे में अधिक जानकारी उनसे मिलने के बाद ही दी जा सकती है।"
शाजी ने कहा, "डाक्यूमेंट्री फिल्म पर प्रारंभिक कार्य शुरू हो चुका है और जैसा कि सभी जानते हैं, यह बेहद कठिन काम है। डाक्यूमेंट्री एक घंटे की होगी। दुबई में रहने वाले कुछ लोग जो अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते, वे इसके निर्माता हैं।"
शाजी पांच मलयालम फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और इसके लिए उन्हें पांच राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications