फिलीपींस में सड़क हादसे में 8 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधिकारी अर्डेन ट्रोसिया के हवाले से बताया कि सेबू प्रांत में बस बालाम्बान को जा रही थी।
ट्रोसिया ने कहा कि 30 मीटर गहरे खड्ड में से आठ शव निकाल लिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बस 50 विदेशी छात्रों को लेकर जा रही थी। इनमें से अधिकांश ईरान और पाकिस्तान के हैं। एक स्थानीय अस्पताल में 30 जख्मी छात्रों का इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications