नक्सल समर्थक कार्यकर्ता मृत मिला
पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया, "मंटू महतो बंवान इलाके में मृत पाया गया। हमने उसके शव को बरामद कर लिया है।"
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों से संबंध होने के मामले में महतो एक महीने पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
सूत्रों का कहना है कि महतो की हत्या में नक्सल विरोधी संगठन 'पीपुल्स रेसिस्टेंस कमिटी' का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications