काठमांडू को दहलाने की फिराक में था विष्णु
काठमांडू, 12 जून (आईएएनएस)। काठमांडू में कार बम बिस्फोट करने वाला विष्णु शाह नेपाल की राजधानी में बड़े हमले कर दहला देने की फिराक में था।
वह नेपाल की राजधानी में रॉकेट लांचर से भी हमला करने की योजना बना रहा था।
काठमांडू कार बम विस्फोट के तुरंत बाद विष्णु शाह फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। शाह ने एक निजी नर्सिग होम के समीप कार बम विस्फोट को अंजाम दिया था।
शाह ने पुलिस के सामने अपने गुप्त ठिकानों का खुलासा किया जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और रॉकेट लांचर बरामद किए। शाह राजधानी के वसुंधरा इलाके में रहता है, जहां से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने और अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस और अपराध शाखा की टीम कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी लेने वाले नए दल की इकाइयों की जांच कर रही है।
काठमांडू में कार बम विस्फोट होने के तुरंत बाद ही स्वतंत्र नेपाल दल ने मीडिया को एक ई-मेल भेजकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
इस संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि नेपाल की बड़ी राजनीतिक पार्टियों को और सांसदों के खिलाफ यह कार्रवाई संवैधानिक संकट को नहीं हल कर पाने के कारण शुरू की गई।
शाह ने एक परिवहन व्यवसायी से मारूति कार लेकर उसमें 40 लीटर पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उसने कार के अंदर तीन बम रखे और चालक से तुरंत लौट कर आने का बहाना कर वहां से चला गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications