अमेरिका ने बहाया साल भर की जरूरत का तेल
वाशिंगटन। मेक्सिको की खाड़ी में हुए तेल रिसाव से जितना कच्चा तेल बर्बाद हुआ है उससे 1,800 जहाज, 38,000 कारें और 3,400 ट्रक एक साल तक चल सकते थे।
पढ़ें - बिजनेस की खबरें
31 मई तक बह चुके तेल का इस्तेमाल यदि परिवहन के साधनों में किया जाता तो अमेरिका का एक मालवाहक ट्रक 40 लाख मील लंबे अमेरिकी राजमार्ग के 17 फेरे लगा सकता था। तेल रिसाव से केवल शुरुआती 15 दिन में बहा तेल न्यूयार्क और न्यूजर्सी बंदरगाह से पूरे साल भर में होने वाले तेल के परिवहन के बराबर था।
डेलअवेयर विश्वविश्द्यालय के धरती, समुद्र और पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर और समुद्री मामलों के जानकार जेम्स जे कार्वेट ने यह अनुमान जारी किए हैं। कार्वेट ने एक वेबसाइट भी जारी की है जिससे आप स्वयं पता कर सकते हैं कि मेक्सिको के तेल रिसाव में बह गए तेल का कितना उपयोग हो सकता था। इसके लिए आपको तेल रिसाव की दैनिक मात्रा अंकित करनी होगी। कार्वेट ने 19,000 बैरल प्रतिदिन के तेल रिसाव को सही माना है और इसके अनुरूप तेल रिसाव का आंकलन किया है।












Click it and Unblock the Notifications