डच चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन को झटका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 150 सदस्यीय डच संसद में पीपुल्स पार्टी फॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी (वीवीडी) और लेबर पार्टी को क्रमश: 31-31 सीटें हासिल होती दिख रही हैं।
चौंकाने वाला नतीजा दक्षिणपंथी पार्टी पीवीवी के लिहाज से रहा है। उसके खाते में कुल 22 सीटें जाती दिख रही हैं। पहले उसके पास महज नौ सीटें थीं। यह पार्टी पिछली सरकार की नुमाइंदगी करने वाले दल क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अपील (सीडीए) से आगे निकल गई है।
सीडीए को महज 21 सीटें हासिल हो रही हैं जबकि पिछली बार उसके खाते में 41 सीटें गई थीं। इन रुझानों के बाद प्रधानमंत्री जान पीटर बाकेनेंडे ने पार्टी के प्रमुख पद से त्यागपत्र दे दिया।
पीवीवी के तीसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की वजह से अब नई सरकार के गठन में उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो गई है। परंतु उसकी कुछ नीतियों की वजह से अन्य दलों के लिए पीवीवी के साथ गठबंधन सरकार का गठन कर पाना मुश्किल रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications