खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 16.74 फीसदी हुई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी थोक मूल्य सूचकांक में खाद्य पदार्थो के सूचकांक में 0.4 फीसदी की जबकि गैर खाद्य पदार्थो के सूचकांक में एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान ईंधन की कीमतों में 14.23 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में इसमें 14.14 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
प्राथमिक वस्तुओं में 17.21 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में इसमें 16.89 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
52 सप्ताह पूर्व की तुलना में विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में आया परिवर्तन निम्नलिखित है-
दाल : 31.86 फीसदी
दूध : 21.12 फीसदी
चावल : 7.12 फीसदी
अनाज : 5.13 फीसदी
गेहूं : 3.4 फीसदी
आलू : (-)30.87 फीसदी
प्याज : (-) 12.27 फीसदी
अप्रैल में मासिक मुद्रास्फीति की दर 9.59 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications