दलहन विकास निधि में आठ गुना वृद्धि
सरकार ने ग्यारहवीं योजनावधि की शेष अवधि के लिए पहली अप्रैल से दलहनों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के अधीन त्वरित दलहन उत्पादन कार्यक्रम (ए 3पी) को मंजूरी दी है। दलहनों के दोनों घटकों, आईएसओपीएएम और एनएफएसएम का विलय कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप दलहनों का कुल फसल क्षेत्र 16 राज्यों के 458 जिले तक होगा।
अगले दो वर्षो में अरहर, मूंग, चना, उड़द, मसूर नामक पांच प्रमुख दलहनी फसलों के लिए 1000 प्रखंडों में ग्रामीण स्तर की प्रदर्शनियों के माध्यम से 10 लाख हेक्टेयर के कुल दलहनी क्षेत्रों को लक्षित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications