गुजरात में चोरी करने वाले नेपाली गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उनके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए हैं।
अहमदाबाद के भारती सोसायटी में रहने वाले थोक व्यापारी विपिन प्रकाश मंगल के घर में लूट उस दौरान हुई जब वह अपने परिजनों के साथ बाहर थे।
पिछले हफ्ते घर लौटने के बाद व्यापारी के परिजनों ने चोरी के बारे में पता लगाना शुरू किया और बाद में उन्होंने काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास से इस मामले में संपर्क किया और नेपाली प्रशासन को इससे अवगत कराया गया।
पांच नेपाली नौकरों ने मिलकर करीब चार से पांच लाख रुपये का सामान चुराया था। इसमें चांदी के बर्तन, सोने के जेवरात, नकदी और विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर, यूरो शामिल हैं। उन्होंने कैमरा और मोबाइल फोन भी चुराए थे।
पिछले हफ्ते शिकायत के आधार पर नेपाल पुलिस ने इन चोरों के घरों की तलाशी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications