सहानभूति के लिए बीमारी को बढ़ाकर पेश करते हैं पुरुष
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'एन्गेज म्युचूअल' द्वारा कराए गए शोध के माध्यम से पता चला है कि दो में से एक पुरुष सामान्य सर्दी-जुकाम को बुखार और सिरदर्द को माइग्रेन का नाम देते हैं।
शोधपत्र में यह भी कहा गया है कि बीमारी को बढ़ाकर पेश करने के दौरान पुरुष महिलाओं की तुलना में काफी अधिक उबासी लेते हैं।
तीन हजार से अधिक लोगों पर कराए गए शोध में साफ तौर पर कहा गया है कि पुरुष अपनी बीमारी के लक्षणों को आमतौर पर काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि वे लोगों की सुहानभूति हासिल करना चाहते हैं।
"एन्गेज म्युचूअल" के कार्ल इलियट कहते हैं, "एक वर्ष में पुरुष बहुत कम बीमार पड़ते हैं लेकिन जब बीमारी उन्हें अपनी चपेट में लेती है, तब वे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। वैसे बीमारी को बढ़ाकर पेश करने के बावजूद पुरुष काम से ज्यादा समय तक छुट्टी नहीं ले पाते।"
इसके विपरीत पुरुषों का कहना है कि 50 फीसदी महिलाएं तबीयत खराब होने के दौरान दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं जबकि 56 फीसदी उबासियां लेती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications