शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 164, निफ्टी 47 अंक गिरा (राउंडअप)
बीएसई पर सभी सेक्टर के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। रियल्टी (-2.57 प्रतिशत) और धातु (-2.19 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा गिरकर बंद हुए साथ ही तेल एवं गैस, प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक एक-एक प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुए।
सेंसेक्स में टाटा पावर (1.43 प्रतिशत), सिप्ला (0.89 प्रतिशत) और एचडीएफसी (0.86 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज करने वाले शेयर रहे।
वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-5.81 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (-4.69 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (-3.77 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर मंगलवार को 1,125 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,673 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 129 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16,895.73 अंक का उच्च और 16,560.64 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 16,617.10 अंक पर बंद हुआ।
वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,071.35 अंक का उच्च और 4,967.30 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 5,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 4,987.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक 37.61 अंक (0.55 प्रतिशत) गिरकर 6,758.09 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 47.06 अंक (0.55 प्रतिशत) गिरकर 8,468.30 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications