पूर्व मंत्रियों को हर्जाना देगी ब्रिटिश सरकार

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के कई पूर्व मंत्रियों को पद छोड़ने के बाद बेरोजगार रहने या पद से हटाए जाने का हर्जाना दिया जाएगा। करीब 100 पूर्व मंत्रियों को ब्रिटिश सरकार कुल 12 लाख पाउंड का हर्जाना देगी।

सबसे ज्यादा हर्जाना पाने वाली पूर्व अटार्नी जनरल बारोनेस स्काटलैंड को 27,815 पाउंड का हर्जाना मिलेगा। बारोनेस को एक अवैध अप्रवासी को अपने घर में सफाईकर्मी बनाने के मामले में पद से हटाया गया था। पूर्व व्यापार सचिव लॉर्ड पीटर मंडेलसन को हर्जाने की दूसरी सबसे बड़ी राशि मिलेगी। उन्हें दो बार पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मंडेलसन को 26,589 पाउंड का हर्जाना मिलेगा।

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन भी हर्जाना पाने वालों की सूची में शामिल हैं। ब्राउन को 22,000 पाउंड का हर्जाना मिल सकता है, हालांकि उनकी वास्तविक राशि अभी तय नहीं हुई है क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री पद पर मिले 88,000 पाउंड के वेतन की आधी राशि पेंशन में मिलेगी।

ज्यादातर कनिषठ मंत्रियों को 7,700 पाउंड से ज्यादा की राशि मिल सकती है। करीब 20 साल पहले वेतन तय करने के लिए बनी स्वतंत्र समिति की सिफारिश के मुताबिक पूर्व मंत्रियों को पद छोड़ने के वक्त कर रहित वेतन की एक तिहाई राशि देने का प्रावधान किया गया था।

नियमों के मुताबिक पूर्व मंत्री पद के छोड़ने के तीन महीने तक किसी दूसरे काम से वेतन नहीं ले सकते हैं।

इस भुगतान का विरोध करते हुए करदाताओं के संगठन ने कहा है कि लेबर पार्टी के सभी पूर्व मंत्री नकदी पाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग न करें।

डेली मेल के मुताबिक एक प्रवक्ता ने कहा, "यह भुगतान काफी ज्यादा है और करदाताओं पर ऐसे समय में अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+