ब्रिटिश एयरवेज के कर्मचारियों की फिर हड़ताल
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार कर्मचारी इससे पहले 30 मई से तीन जून तक हड़ताल पर गए थे। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उसे इस बात का अफसोस है कि चालक दल के कर्मचारियों की हड़ताल नौ जून तक जारी रहेगी।
गौतलब है कि पिछले साल कर्मचारी संघ और कंपनी के बीच उस समय तनाव आरंभ हुआ था जब प्रबंधन ने ऐलान किया था कि वह हर विमान से चालक दल के सदस्यों की संख्या 15 से घटाकर 14 करेगा। इसके बाद वेतन में बढ़ोतरी न करना भी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह बना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications