राजस्थान से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे आनंद शर्मा (लीड-1)
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा को इस बार राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने शनिवार को शर्मा के अलावा तीन और उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद इन चारों प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीस की ओर से जारी बयान में कहा है कि डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो को मध्य प्रदेश से राज्यसभा की उम्मीदवार होंगी।
पार्टी ने शर्मा को इस बार राजस्थान से राज्यसभा पहुंचने का मौका दिया है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार मे विदेश राज्य मंत्री थे।
कांग्रेस ने राजस्थान से ही अस्क अली टाक और नरेंद्र बुडानिया पर विश्वास जताया है। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवरों का ऐलान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications