जमीनी विवाद में सीआरपीएफ जवान ने पड़ोसी की जान ली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने जमीनी विवाद में सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटना के बाद से ही फरार आरोपी जवान के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
घटना जिले के शुकुलपुर गांव की है। गांव में सीआरपीएफ के जवान 30 साल के हरिशंकर शुक्ला ने गुरुवार शाम पिता की लाइसेंसी रायफल से पड़ोसी राम सुमा (50)की गोली मारकर हत्या कर दी और रायफल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया, "रायफल कब्जे में लेकर फरार जवान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों के बारे में हम उसके घरवालों से पूछताछ करेंगे।" पुलिस के मुताबिक हरिशंकर ग्वालियर में तैनात था और फिलहाल छुट्टी पर घर आया हुआ था।
वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों परिवारों में कई सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम दोनों पक्षों में बहस हो रही थी तभी हरिशंकर ने घर से रायफल निकालकर गोली मार दी।













Click it and Unblock the Notifications