भारत यात्रा मेरे लिए गर्व की बात: ओबामा

वाशिंगटन, 4 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह भारतीयों और उनकी अद्वितीय प्राचीन संस्कृति का अनुभव करने के लिए भारत का दौरा करने के वास्ते उत्सुक हैं। वह नवंबर की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे।

भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने नंवबर में भारत का दौरा करने का ऐलान किया। उन्होंने गुरुवार को कहा, "मैं आज रात यह ऐलान करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि नवंबर की शुरुआत में भारत का दौरा करूंगा।"

उल्लेखनीय है कि बीते साल वाशिंगटन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ओबामा को भारत आने का न्यौता दिया था। वैसे इस बात की प्रबल संभावना पहले से थी कि ओबामा साल के आखिर में भारत यात्रा करेंगे।

ओबामा ने एक सदी पहले भारत का दौरा करने वाले एक यूरोपीय दार्शनिक का हवाला देते हुए कहा, "किसी भी अध्ययन के लिए जिस भी चीज की जरूरत होगी, वह भारत में है। वहां इतिहास की कीमती धरोहरे हैं जो और कहीं नहीं हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, " मैं भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने के साथ ही भारतीयों और वहां के अद्भुत संस्कृति का अनुभव करने के लिए भारत जाने को उत्सुक हूं।"

ओबामा ने कहा, "मैं भारत का दौरा करने जा रहा हूं, इस पर मुझे गर्व है। मैं उस इतिहास को लेकर भी उत्सुक हूं, जो हम दोनों मिलकर बनाने जा रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों में प्रगति न सिर्फ इस पीढ़ी के लिए है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है।"

इस मौके पर विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने भारत में ओबामा को भारत में भव्य स्वागत का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ओबामा के बीच अप्रैल में हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री और एक अरब से अधिक भारतीय आपका (ओबामा) का स्वागत करने को बेकरार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+