मप्र में फुहारों ने किया मौसम सुहाना
भोपाल, 4 जून (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारों से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आने वाले दिनों मे यह सिलसिला जारी रहने के आसार भी हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आसमान पर चक्रवाती हवाओं का जोर रहा। इतना ही नहीं इन हवाओं के बीच ग्वालियर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और भोपाल में बौछारों ने जहां मौसम की रंगत बदल दी हैं, वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारे पड़ सकती हैं।
मौसम के आए बदलाव की वजह से राज्य के कई हिस्सों के तापमान में भी कुछ गिरावट आई है। भेापाल का अधिकतम तापमान 39़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 43़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 42़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications