सीआरपीएफ जवान ने एक व्यक्ति की हत्या
घटना जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव की है, जहां सीआरपीएफ के जवान हिरशंकर शुक्ला (30) ने गुरुवार शाम पिता की लाइसेंसी रायफल से पड़ोसी राम सुमा (50)की गोली मारकर हत्या कर दी और रायफल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
बाघराय थाना प्रभारी राम औतार वर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "रायफल कब्जे में लेकर फरार जवान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों के बारे में हम उसके घरवालों से पूछताछ करेंगे।"
पुलिस के मुताबिक हिरशंकर ग्वालियर में तैनात था और फिलहाल छुट्टी पर घर आया हुआ था।
वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों परिवारों में कई सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम दोनों पक्षों में बहस हो रही थी तभी हिरशंकर ने घर से रायफल निकालकर गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications