ढाका में भीषण आग, 87 मरे (लीड-1)
ढाका, 4 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात लगी भीषण आग में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बांग्लादेश के नागरिक रक्षा और अग्निशमन विभाग के अधिकारी नईम मोहम्मद शहीदुल्लाह ने बताया आग एक केमिकल फैक्टरी में स्थानीय समयानुसार रात 9.20 बजे लगी। बाद में यह आग भीड़भाड़ युक्त रिहायशी इलाके में चार-पांच घरों तक फैल गई।
घटना के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को रवाना किया गया। लंबे जदेजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शहीदुल्लाह के मुताबिक बचावकर्मियों द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली के ट्रांसफारमर में विस्फोट के बाद यह आग लगी जिसने बाद में रिहायशी और व्यवसायिक इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों के भीतर ढाका में होने वाली यह दूसरी घटना है। मंगलवार रात को एक पांच मंजिला इमारत के ढहने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications