फिल्म एकेडमी अवॉर्ड से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : राजपक्षे

फिक्की और आईफा के विश्व व्यापार फोरम के उद्घाटन सत्र में राजपक्षे ने कहा, "हम आईफा को धन्यवाद देते हैं कि इस आयोजन के लिए आपने हमारे देश को चुना, इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी।"

उन्होंने कहा, "विकास के बिना कहीं शांति स्थापित नहीं हो सकती इसलिए हम लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) द्वारा सताए गए लोगों को पूरा समर्थन देंगे।"

राजपक्षे ने कहा कि भारत और श्रीलंका सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध देश हैं इसलिए हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजपक्षे ने कहा कि मैं अपने देश में शांति और स्थिरता चाहता हूं और मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि पिछले चार सालों में हमने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलताएं प्राप्त की हैं और हमने आधारभूत संरचना, सड़क और हवाईअड्डों को विकसित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+