कर्नाटक निवेशक सम्मेलन : 4 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर (लीड-1)

सम्मेलन के समापन मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हमने गुरुवार से अब तक 353 समझौतों पर हस्ताक्षर कर लिए हैं, शुक्रवार रात तक 47 और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कर लिए जाएंगे। इन प्रस्तावों से प्रदेश में करीब चार लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

उन्होंने कहा कि यह एक अभूतपूर्व सफल और महत्वपूर्ण सम्मेलन था। इससे राज्य की तस्वीर बदलेगी और कर्नाटक निवेश का गंतव्य बनेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने हमारे यहां अपना भरोसा जताया है।

उद्योग विभाग के मुख्य सचिव वी. पी. बालिगर ने कहा कि ऐसे कुछ निवेशक इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए हैं जिन्हें निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने के लिए अभी और समय चाहिए था।

बालिगर ने आईएएनएस से कहा कि कुल निवेश प्रस्तावों में से 20 प्रतिशत निवेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिए आएगा।

येदियुरप्पा ने कहा कि इस सम्मेलन में चीन, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मलेशिया, साऊदी अरब, यूएई और अमेरिका समेत कई देशों के उद्योगपति शामिल हुए हैं। ज्यादातर निवेश प्रस्ताव आधारभूत संरचना, शहरी विकास, ऊर्जा और बंदरगाह विकास के क्षेत्रों में आए हैं।

लोहा एवं इस्पात क्षेत्र में 2.2 लाख करोड़ रुपये के 38 प्रस्ताव, सीमेंट क्षेत्र मे 36,991 करोड़ के नौ प्रस्ताव और ऊर्जा क्षेत्र में 25,214 करोड़ रुपये के आठ प्रस्तावों पर समझौते हुए हैं।

विश्व निवेशक सम्मेलन के लिए सरकार को 78,395 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव केवल एक सप्ताह में मिले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इन निवेश प्रस्तावों को कार्यान्वित कराने के लिए उच्च स्तरीय समिति की अगली बैठक में इनकी प्रगति पर विचार करेंगे, मुझे विश्वास है कि सभी प्रस्तावों पर कार्यान्वयन समय से होगा।

इस दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल के प्रमुख लक्ष्मी निवास मित्तल, बिरला समूह के कुमार मंगलम बिरला और दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को के बंग से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। सम्मेलन में देश व दुनिया के करीब पांच हजार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

गुरुवार को इस्पात सेक्टर में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये (एक खबर से अधिक) के चार बड़े सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किया गया था। आर्सेलर मित्तल ने प्रदेश के बेल्लारी जिले में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इसके अलावा ब्राह्मनी इंडस्ट्रीज कर्नाटक लि. ने 36,000 करोड़ रुपये, भूषण स्टील ने 27,928 करोड़ रुपये और सूर्या विजयनगर स्टील एंड पावर ने 24,000 करोड़ रुपये के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+